Pahla din
मेरा पहला दिन है आज | आपसे मिल कर बहुत खुश हूँ मैं | आज सुबह जल्दी उठ कर नहा कर पूजा किया | उसके बाद से मन बैचेन था पहले ब्लॉग में कुछ अच्छा लिखने के लिए | आज मैंने टमाटर की भुनी चटनी भून कर बनाई | सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धो कर पहले से गर्म तवे पर रख दिया और ढक दिया | १० मिनट बाद गैस बंद करके १० मिनट तवे पर ही छोड़ दिया | अब १ प्याज को बारीक़ काट लिया ,लहसुन के ६ दाने छील कर बारीक़ काट लिया,एक हरी मिर्च भी बारीक़ काट लिया ,अदरक १ इंच बारीक़ काट लिया | पके टमाटर के छिलके को उतार कर मैश करके उसमे प्याज लहसुन अदरक मिर्च के बारीक़ किये गए टुकड़ो को मिला दिया | अब कच्चा सरसों तेल और नमक मिलाया ,थोड़ा सा बारीक़ काट कर धनिया पत्ती मिलाया | १/४ टुकड़ा निम्बू का रस मिला कर हो गया खाने को तैयार | चपाती या पराठे के साथ खाए | मुझे जरूर बतायेगा कैसा लगा | पसंद आएगा तो और भी डालूंगी | ...